कोलकाता (ओडिशा ताजा न्यूज़ ) सितंबर :- दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में माल ढुलाई के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए 20 सितंबर, 2026 को 100 मिलियन टन माल लदान का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया। यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में 9 दिन पहले हासिल की गई है। पिछले वर्ष 94.94 मिलियन टन की तुलना में इस वर्ष माल लदान में 5.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है ।
सितंबर माह में भी यह सकारात्मक प्रदर्शन जारी है । 22 सितंबर, 2026 तक दक्षिण पूर्व रेलवे का संचयी माल लदान 101.33 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 96.05 मिलियन टन था। इस प्रकार 5.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई ।
प्रमुख वस्तुओं ने इस वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है :-
-
कोयला : सितंबर माह में लदान में13 प्रतिशत तथा संचयी लदान में 6.41 प्रतिशत की वृद्धि।
-
इस्पात : संचयी लदान में98 प्रतिशत की वृद्धि।
-
लौह अयस्क : संचयी लदान में55 प्रतिशत की वृद्धि।
चक्रधरपुर मंडल ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंडल ने 75.89 मिलियन टन माल लदान किया, जबकि पिछले वर्ष यह 70.97 मिलियन टन था, जिससे 6.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई ।
वहीं, खड़गपुर मंडल ने 12.48 मिलियन टन माल लदान किया, जबकि पिछले वर्ष यह 12.06 मिलियन टन था, जो 3.44 प्रतिशत की वृद्धि है । 100 मिलियन टन का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल करना तथा प्रमुख वस्तुओं के लदान में निरंतर वृद्धि, चालू वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व रेलवे के मजबूत और निरंतर माल ढुलाई प्रदर्शन को दर्शाती है ।













