न्यूबर्ग प्रोलाइफ अगले दो वर्षों में ओडिशा में 10 एकीकृत जांच और स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 100 से अधिक सैटेलाइट प्रयोगशालाएं और सैंपल संग्रह केंद्र खोलने की योजना बना रहा है ।
भुवनेश्वर (ओडिशा ताजा न्यूज़ ) सितंबर 2026 :- भारत के प्रमुख एकीकृत जांच नेटवर्क में से एक, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने भुवनेश्वर स्थित प्रोलाइफ डायग्नोस्टिक्स के साथ एक रणनीतिक संयुक्त उपक्रम किया है। इसका उद्देश्य पूरे ओडिशा में बेहतर गुणवत्ता वाली, सस्ती और आधुनिक जांच सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है । नया उपक्रम, न्यूबर्ग प्रोलाइफ, न्यूबर्ग के पूरे भारत में फैले नेटवर्क, आधुनिक जांच सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक, एआई से जुड़े आईटी प्लेटफॉर्म और गुणवत्ता प्रणालियों को प्रोलाइफ की स्थापित पहचान, स्थानीय मौजूदगी और ओडिशा की स्वास्थ्य व्यवस्था की गहरी समझ के साथ जोड़ेगा ।

न्यूबर्ग प्रोलाइफ के तहत सामान्य और विशेष पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य जांच और आधुनिक जांच सेवाओं की पूरी श्रृंखला उपलब्ध होगी। इसमें जीनोमिक्स, मेटाबोलोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, डिजिटल पैथोलॉजी और एआई से जुड़ी आधुनिक रेडियोलॉजी जैसी सेवाएं भी शामिल होंगी । डॉ. जी.एस.के. वेलु, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने कहा, “ओडिशा, पूरे भारत में न्यूबर्ग के विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण बाजार है । बड़े शहरों से आगे भी अच्छी गुणवत्ता और आधुनिक जांच सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की यहां काफी संभावना है ।
न्यूबर्ग प्रोलाइफ के जरिए हम न्यूबर्ग की तकनीक, आधुनिक जांच के अनुभव और देशभर में मौजूदगी को प्रोलाइफ की मजबूत स्थानीय मौजूदगी और ओडिशा की अच्छी समझ के साथ जोड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा आधुनिक जांच नेटवर्क तैयार करना है, जिसमें आसान पहुंच, कम लागत, बीमारी की समय पर पहचान और बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया जाए।”

अपने विस्तार की योजना के तहत, न्यूबर्ग प्रोलाइफ भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, बरहामपुर, संबलपुर, पुरी, बालासोर, भद्रक, बारीपदा और झारसुगुड़ा में 10 एकीकृत जांच और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। अगले दो वर्षों में पूरे ओडिशा में 100 से अधिक सैटेलाइट प्रयोगशालाएं और सैंपल कलेक्शन सेंटर भी इन केंद्रों को सहयोग देंगे। इस हब-एंड-स्पोक नेटवर्क के जरिए टियर-2, टियर-3 और उभरते शहरों के मरीजों को अपने घर के करीब सामान्य और विशेष जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी । इससे आधुनिक जांच के लिए बड़े शहरों तक जाने की जरूरत कम होगी ।
सुश्री सुनैना बिहानी, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, न्यूबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स ने कहा, “ओडिशा अपनी समृद्ध विरासत और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है और अब एक तेजी से आगे बढ़ते विकासशील बाजार के रूप में उभर रहा है। जैसे-जैसे राज्य आगे बढ़ रहा है, अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और भी महत्वपूर्ण होती जाएगी। प्रोलाइफ के साथ हमारी साझेदारी में न्यूबर्ग की तकनीक और विशेष जांच सुविधाओं के अनुभव को प्रोलाइफ की मजबूत स्थानीय मौजूदगी और लोगों के भरोसे के साथ जोड़ा गया है। हमारा लक्ष्य मिलकर पूरे ओडिशा में आधुनिक और सस्ती जांच सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और हर जगह एक जैसी अच्छी गुणवत्ता के साथ मरीजों को बेहतर अनुभव देना है।”
डॉ. मानस बैसाख, CEO और डायरेक्टर, प्रोलाइफ डायग्नोस्टिक्स और देश के जाने-माने पैथोलॉजिस्ट ने कहा, “जांच का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। अब जांच केवल लक्षण दिखने के बाद बीमारी का पता लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बीमारी के जोखिम की पहले ही पहचान करने और बीमारी से बचाव के साथ-साथ मरीज की जरूरत के अनुसार इलाज की सुविधा देने में भी मदद मिल रही है। न्यूबर्ग प्रोलाइफ इन आधुनिक सुविधाओं को पूरे ओडिशा में मरीजों और डॉक्टरों के और करीब लाएगा। इसमें सटीकता, गुणवत्ता और समय पर रिपोर्ट देना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।”
डॉ. सत्यसुंदर महापात्र, डायरेक्टर, प्रोलाइफ डायग्नोस्टिक्स और देश के जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट ने कहा, “इस रणनीतिक साझेदारी के जरिए न्यूबर्ग प्रोलाइफ का लक्ष्य पूरे राज्य में एक मजबूत जांच नेटवर्क तैयार करना है, जिसमें स्थानीय लोगों का भरोसा और आसान पहुंच के साथ देशभर का अनुभव, आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता को जोड़ा जाएगा। इससे पूरे ओडिशा में सामान्य, बीमारी से बचाव के लिए और आधुनिक जांच सुविधाएं लोगों के लिए ज्यादा आसानी से उपलब्ध और सस्ती होंगी।”
इस लेन-देन के लिए वुडहाउस कैपिटल एडवाइजर्स ने विशेष सलाहकार के रूप में काम किया। वुडहाउस कैपिटल के डायरेक्टर मिहिर कपाड़िया ने कहा, “ओडिशा में अच्छी गुणवत्ता वाली जांच सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। हमें इस महत्वपूर्ण लेन-देन में सलाहकार के रूप में काम करने की खुशी है। इससे पूरे राज्य में आधुनिक जांच सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी और ओडिशा के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे ।”














