No Result
View All Result
खोरदा-जटनी ८/५ :- मिलेट सदियों से हमारे आहार का अभिन्न अंग रहा है । स्वास्थ्य लाभ के अलावा, कम पानी और कम लागत वाले मिलेट पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं । जागरूकता पैदा करने और मिलेट के उत्पादन और खपत को बढ़ाने के उद्देश्य से, भारत सरकार के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र ने २०२३ को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया ।
इस मिलेट अंतर्राष्ट्रीय वर्ष में, खोरधा रोड मंडल ने भुवनेश्वर और कटक रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉलों पर ” मिलेट उत्पादों” की बिक्री के लिए पहल की है, अब यात्री विभिन्न मिलेट अनाज, रागी पाउडर, सत्तू पाउडर, बाजरा पाउडर आदि जैसे उत्पादों तथा इन दो रेलवे स्टेशनों पर और भी विभिन्न मिलेट से तैयार स्नैक आइटम जैसे बिस्कुट, मिक्सचर, केक आदि का लाभ उठा सकते हैं ।
हाल के बजट में भारत सरकार द्वारा स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों/हथकरघा बुनकरों, आदिवासियों, किसानों आदि के कल्याण और बेहतर आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” योजना की घोषणा की गई थी । खोरधा रोड मंडल अपने यात्रियों से भुवनेश्वर और कटक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध इन मिलेट उत्पादों का लाभ उठाने और स्वयं को स्वस्थ और फिट रखने का आग्रह करता है ।

No Result
View All Result