No Result
View All Result
खोरधा-जटनी २ अक्टूबर २०२४ :-> राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए स्वच्छ भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए खोरधा रोड रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छ भारत दिवस” मनाया गया। खोरधा रोड के मंडल रेल प्रबंधक श्री एच.एस.बाजवा, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकरो )खोरधा रोड की अध्यक्षा श्रीमती गुरसिमरन कौर, शाखा अधिकारी और संगठन के अन्य सदस्यों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन चल रहे “स्वच्छता पखवाड़ा” का एक हिस्सा है,जो १ से १५ अक्टूबर २०२४ तक चलने वाला है, जिसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों, कैंटीनों, फूड स्टॉल्स और रेलवे आवासीय कॉलोनियों में स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इससे पहले १४ सितंबर से १ अक्टूबर २०२४ तक, मंडल ने “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता” की थीम के तहत स्वच्छता ही सेवा मनाई है ।
स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर खोरधा रोड के मंडल रेल प्रबंधक श्री एच.एस.बाजवा और इकरो की अध्यक्षा श्रीमती गुरसिमरन कौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।रेलवे परिसर को साफ रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले हाउसकीपिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।इसके बाद श्री एच.एस.बाजवा, श्रीमती गुरसिमरन कौर,अवर इकरो के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी तथा स्काउट-गाइड के बच्चों ने स्वच्छता के नारे लगाते हुए खोरधा रोड रेलवे स्टेशन पर जागरूकता रैली निकाली।
प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर विक्रेताओं तथा यात्रियों को सूती थैलियां वितरित की गईं । सभी अधिकारियों और इक्रो के सदस्यों द्वारा जनभागीदारी का संदेश देते हुए खोरधा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया, जो जन कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है । श्री लिंगराज त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, खोरधा रोड और श्रीमती स्वाधीनता दास, मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग व हाउसकीपिंग) ने स्वच्छ भारत दिवस के कार्यक्रमों का समन्वयन किया।

No Result
View All Result