ओडिशा ताजा न्युज (२४ अक्टूबर, इतवार ) गांधीनगर :- विशिष्ट डिफेन्स और एयरोस्पेस खंड में ओपी जिंदल ग्रुप के प्रवेश को चिह्नित करते हुए, जिंदल स्टेनलेस के डिफेंस वर्टिकल ‘जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस’ ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 12वें डेफएक्सपो 2022 में भाग लिया। पांच दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ किया । जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने अपनी संबंधित क्षमताओं के साथ रक्षा उत्पादों के इंजीनियरिंग, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के लिए राज्य के स्वामित्व वाली यंत्र इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ।
यह भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा के लिए सार्वजनिक- निजी भागीदारी पर सरकार के प्रेरणा के अनुरूप है। कार्यक्रम के मौके पर बोलते हुए, जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस के प्रमुख श्री सीपी अग्रवाल ने कहा, “ जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस को अगली पीढ़ी के रक्षा अनुप्रयोगों के लिए निकल आधारित मिश्र धातु, आर्मर स्टील ग्लास फाइबर और कार्बन फाइबर कम्पोजिट पेश करके उन्नत सामग्री के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर गर्व है। हम देश के सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के लिए एकीकृत अगली पीढ़ी के सुरक्षा और रक्षा समाधान में प्रवेश कर रहे हैं। इसके लिए हम पहले से ही भारत में टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।
हम भारतीय डिफेन्स इकोसिस्टम में अपनी तरह की पहली कृत्रिम रूप से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंट सिस्टम विकसित करने के लिए कमर कस रहे हैं। यह न केवल हमारे फ़ोर्स को भविष्य की युद्ध क्षमताओं का बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि भारतीय एमएसएमई को इंडियन डिफेन्स इकोसिस्टम में हमारे फुटप्रिंट का विस्तार करने में भी मदद करेगा।“ जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने खुद को भारत में डिफेंस और एयरोस्पेस में अग्रणी रणनीतिक सामग्री आपूर्तिकर्ताओं के रूप में तथा दुनिया भर में निर्यात के साथ, कड़े गुणवत्ता मानकों और विनिर्देशों को पूरा करते हुए स्थापित किया है ।
इसका उद्देश्य मिसाइल और बंदूकें, नौसेना, बैलिस्टिक और ब्लास्ट-प्रूफ आर्मर, एयरोस्पेस, और अन्य इंजीनियरिंग एप्लीकेशन्स सहित विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। अतीत में, जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने लगभग सभी मिसाइल कार्यक्रमों के लिए सैटेलाइट लॉन्चर पीएसएलवी, जीएसएलवी एमके -3, चंद्रयान, गगनयान, केएस न्यूक्लियर सबमरीन मिसाइल सिस्टम और मिसाइल कनस्तर सहित प्रमुख डीआरडीओ और इसरो परियोजनाओं के लिए सामग्री की आपूर्ति प्रेस रिलीज़ ( हिंदी ) की है। इसके अलावा, जिंदल डिफेंस और एयरोस्पेस ने भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, पुलिस बलों, आदि सहित भारतीय रक्षा बलों के लिए बुलेट-प्रूफ मोर्चों और पोडियम सहित विश्व स्तरीय आर्मर सलूशन विकसित किए हैं।
जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस के बारे में :- जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लिमिटेड (जेएसएचएल) की एक शाखा है, जिसमें टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा मजबूत इंटिग्रेटेड सुविधाएं हैं। जेएसएचएल डिफेन्स और एयरोस्पेस क्षेत्र की सख्त गुणवत्ता आवश्यकताओं के अनुसार महत्वपूर्ण और रणनीतिक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए एक AS9100D प्रमाणित आर्गेनाईजेशन है । जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस मिसाइल अनुप्रयोगों के लिए रणनीतिक सामग्री के आयात को प्रतिस्थापित करके 'मेक इन इंडिया' पहल पर जोर दे रहा है । जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस में डिफेन्स और एयरोस्पेस उत्पादों की विविध रेंज के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक फैब्रिकेशन सुविधा है ।














