खुर्दा-जटनी १९ डिसम्बर २०२४ :-> खोरधारोड मंडल ने कल्याण मंडप, ट्रैफिक कॉलोनी में नृत्य के लिए अंतर मंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में तीनों रेलवे मंडल विशाखापत्तनम, संबलपुर,खोरधा रोड तथा जोनल मुख्यालय की सांस्कृतिक नृत्य टीमों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर खोरधा रोड रोड के मंडल रेल प्रबंधक श्री एच.एस.बाजवा और पूर्वतट रेलवे महिला कल्याण संगठन,खोरधा रोड रोड की अध्यक्षा श्रीमती गुरसिमरन कौर ने भाग लिया । श्री पी.के.बेहेरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)श्री शुभ्र ज्योति मंडल,अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)एवं अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

रेलवे कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों से बनी चार सांस्कृतिक टीमों के बीच शास्त्रीय एकक नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । खोरधारोड के मंडल रेल प्रबंधक श्री एच.एस.बाजवा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को सांस्कृतिक गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी ।

अंतर-मंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में, जोनल मुख्यालय के कार्यालय अधीक्षक श्री संजीव देब, एकक शास्त्रीयनृत्य प्रतियोगिता में विजेता बने तथा संबलपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम समूह नृत्य प्रतियोगिता की विजेता बनी।















