No Result
View All Result
खोरधा- जटनी १३अप्रेल २०२४ :-> समाज में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में निभाने वाली नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने और सम्मानित करने के लिए, मंडल रेलवे अस्पताल, खोरधा रोड में “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” मनाया गया । इस दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग का संस्थापक माना जाता है, की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है ।

“अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” के उत्सव के दौरान इन रक्षकों (नर्सों)को सलाम करने के उद्देश्य से, खोरधा रोड मंडल रेलवे अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । समारोह के दौरान डॉ.पी के दास,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.पी के पटनायक, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक, केंद्रीय अस्पताल, मंचेश्वर, श्रीमती उर्मिला दास,सहायक नर्सिंग अधिकारी रेलवे अस्पताल के अन्य डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे ।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ.पी के दास ने सभी नर्सों को बधाई दी और कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का दिल हैं। नर्सों की नि:स्वार्थता और समर्पण पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणा है। इस अवसर का जश्न मनाते हुए मंडल रेलवे अस्पताल की सभी नर्सों ने “फ्लोरेंस नाइटिंगेल प्रतिज्ञा” ली और अपने पेशे का ईमानदारी से पालन करने और समाज के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ ली ।

मरीजों को फल वितरित किये गये । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम – “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य- देखभाल की आर्थिक शक्ति” को विस्तार से बताते हुए एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई ।

No Result
View All Result