25th April 20223 (Odisha Tazanews) Cuttack :- कठफोरी न्यूज़ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा पृथ्वी को संरक्षित करने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से इस दिन को रखा गया। दुनिया भर में आज के दिन पृथ्वी दिवस व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जाता है जलवायु संकट और पर्यावरण के सामने पैदा हुए संकट को याद दिलाता है।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूज्य नदियों को स्वयं के स्तर पर स्वच्छ रखने का संकल्प,पौधे लगाने व बचाने का संकल्प के साथ पृथ्वी के बहु आयामी संरक्षण हेतु महान हस्तियों को ” पर्यावरण रत्न ” से सम्मानित किया गया , सम्मानित होने वालों में स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘
छात्र पर्यावरण संसद इटावा के सयोंजक डॉ. कैलाश चन्द्र यादव , स्वदेशी फ़िल्म प्रोडक्शन के प्रबंध निदेशक श्री विजय तोमर , जलदूत श्री नंदकिशोर वर्मा लखनऊ , कार्यक्रम का आयोजन बाराबंकी जिले के प्रतिष्ठित संगठनों में आँखें फाउंडेशन, ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना, प्रयास फाउंडेशन एवं गुलजार फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ ,
विवेक यादव ‘ रुद्राक्ष मेन ‘ ने बताया स्वदेशी समाज सेवा समिति के सौजन्य से एवम ग्रीन गेंग पर्यावरण सेना के सहयोग से बाराबंकी में महाभारत वाटिका की स्थापना होगी महाभारत में वर्णित 37 पौधों का रोपण किया जायेगा बाराबंकी में महाभारत कालीन पौधा पारिजात भी हैं ,
कार्यक्रम सयोंजक श्री प्रदीप सारंग, श्री सदानन्द वर्मा, श्रीमती अनिता शुक्ला एवं श्रीमती गुलजार बानो ,श्री वीरेंद्र वर्मा,श्रीमती नीता वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


© 2023 Odisha Taza News.