No Result
View All Result
२०२३-२४ ९ फेबरूआरी २०२४(ओडिसा ताजा नियूज) खोरघा -जटनी :-> पूर्व तट रेलवे मिश्रित उच्चि माध्यवमिक स्कूल खोरधा रोड ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता २०२३-२४ का आयोजन किया । रेलवे स्कूल के प्राथमिक और माध्ययमिक सेक्शन के बच्चों के लिए दिनांक ७.२.२०२४ से ९.२.२०२४ तीन दिनों तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में भाग लेते हुए श्री आर.एन.ए. परिड़ा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी खोरधा रोड ने सभी बच्चों को उनकी स्वस्थ भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में टीम भावना का सृजन करना और उन्हें जीवन में नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाना है। श्री आर.एन.ए परिडा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये.

विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न खेलों में कुल ४७५ बच्चों ने भाग लिया।दौड़, चॉकलेट दौड़, धीमी साइकिल दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद आदि खेल थे। १० छात्रों को विभिन्न खेलों में चैंपियन घोषित किया गया।और हाउस चैंपियन बना ब्लू हाउस ।

पूर्व तट रेलवे मिश्रित उच्च माध्यामिक स्कूल की प्रिंसिपल, मिस सबिता कुमारी खेल सचिव एस.सी बेहरा और शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी)श्री अम्लान ज्योति मोहंत के मार्गदर्शन में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।


No Result
View All Result