No Result
View All Result
खोर्दा-जटनी २८ अक्टूबर २०२४ :-> भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में शामिल होने के उद्देश्य से खोरधारोड मंडल २८ अक्टूबर से ३ नवंबर २०२४ तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मना रहा है । जिसका विषय है सत्यमनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि । इस आयोजन के एक भाग के रूप में खोरधा रोड के मंडल रेल प्रबंधक श्री एच.एस.बाजवा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को “सत्यशनिष्ठामा की शपथ” दिलाई ।
सभी ने कार्यों कोसत्य,निष्ठािा और पारदर्शिता से निष्पादित कर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मिलकर काम करने की शपथ ली । भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों द्वारा सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई ।
सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान खोरधा रोड मंडल के सभी रेलवे प्रतिष्ठानों में बैनर, पोस्टर लगाकर जागरूकता पैदा की जाएगी । कर्मचारियों, रेल उप’ योग,कर्ताओं और हिताधारकों को जागरूक करने के लिए सेमिनार और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे ।
No Result
View All Result