१५मार्च २०२४ (ओडिसा ताजा नियूज) खोरधा – जटनी :-> स्थानीय रेलवे बीजेबी इंस्टिट्यूट सभागार में शुक्रवार को अपराह्न समय “कर्म मंदिर” संस्था द्वारा यूथ फेस्टिबल-२०२४का आयोजन किया गया था।कर्म मंदिर संस्था की सभानेत्री श्रीमती सबिता राय की अध्यक्षता में आयोजित उपरौक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खुर्दारोड रेलवे डिवीजन के डीआरएम एच एस बाजवा,

मुख्य वक्ता पट्ट चित्र शिल्पी पद्मश्री बिनोद महाराणा,सम्मानित अतिथि त्रिलोचन राय,ओड़िया अभिनेता अभिषेक गिरी,प्रमुखों ने उपस्थित होकर अपने भाषण में भारत के युवाओं की विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे एवं बेरोजगारी समस्या का मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या एवं संसाधनों की कमी को बताया।

इस अवसर पर विभिन्न युवा संस्थाओं द्वारा उपस्थित दर्शकों के सम्मुख अकर्षनीय एवं मंत्रमुग्ध करनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे। इसके साथ अतिथि गण सैकड़ों युवाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए।

एह कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक सुदीप्त राय,सहयोगी तिरुपति शतपथी,प्रदीप जेना,प्रशांत प्रधान,छवि पाईकराय, किशोर साहू,नाग भूषण राय प्रमुखों ने विशेष सहयोग दिया।
















