१३.०३.२०२४(ओडिसा ताजा नियुज) खोरधा – जटनी :-> श्री अनिल कुमार (आईआरटीएस) ने पूर्व तट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला। अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले,वे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (संचालन) खोरधा रोड के रूप में कार्यरत थे। उनके पास भारतीय रेलवे में दस साल की सेवा का अनुभव है। श्री अनिल कुमार भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के २०१३ बैच के हैं।

उन्होंने वर्ष २००४ में उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्तम की है। रेलवे में शामिल होने से पहले श्री अनिल कुमार ने दो साल तक डैनलॉ, इंक. में काम किया है।
उन्होंने भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर जैसे विशाखापत्तनम मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक (नियंत्रण) सहायक परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) क्षेत्र प्रबंधक (वाल्टेयर मार्शलिंग यार्ड)पूर्व तट रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (माल ढुलाई सेवाएं) के रूप में और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (संचलन) खोरधा रोड के रूप में भी काम किया है।














