श्री रिंकेश रॉय, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड, ने पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन, खोरधा रोड की अध्यक्षा श्रीमती शुभ लक्ष्मी जेना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जटनी के योग गुरु श्री कैलाश चंद्र खंडेलवाल और श्री आदि नारायण खंडुआल विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने कुछ योग आसनों और प्राणायामों के साथ सभा को अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में बताया ।
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), सभी शाखा अधिकारियों, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन के सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लिया । मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों अर्थात पलासा, ब्रह्मपुर, कटक, तालचेर, केदुझरगढ़, पारादीप, पुरी और भद्रक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्री आर.एन.ए. परिड़ा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, खोरधा रोड द्वारा किया गया ।

© 2023 Odisha Taza News.