१२ लीग मैच और दो सेमीफाइनल मैच आयोजित किए गए। अंतिम मैच विद्युत (सामान्य एवं कर्षण) और इलेक्ट्रिक लोको शेड (ईएलएस) अंगुल विभाग के बीच हुआ, जिसमें विद्युत (सामान्य एवं कर्षण) विभाग ने ५ विकेट से मैच जीत लिया । श्री रिंकेश रॉय, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की तथा टूर्नामेंट एवं सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी।
श्री आई एस गिरी ने मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी जीती और मैन ऑफ द फाइनल मैच की ट्रॉफी विद्युत विभाग के श्री प्रकाश चंद्र साहू ने जीती । ईएलएस/अंगुल के श्री सुनील प्रसाद दलाई ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी जीती, ईएलएस/ एएनजीएल के श्री सिपक सिंह ने सर्वश्रेष्ठ फील्डर की ट्रॉफी हासिल की और विद्युत विभाग के श्री आई एस गिरी ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्रॉफी हासिल की। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ अनुशासन टीम की ट्रॉफी परिचालन विभाग ने जीती ।
श्रीमती सुभलक्ष्मी जेना, अध्यक्षा, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (ईक्रो) श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), शाखा अधिकारी, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन के सदस्य तथा कर्मचारीगण फाइनल मैच में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे । श्री हिमाद्री भूषण बिस्वाल, खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, खोरधा रोड के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अंतर विभागीय डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । मैचों का समन्वय खेल सचिव मोहम्मद जाकिरुद्दीन और खोरधा रोड खेल संघ के सदस्यों द्वारा किया गया ।

© 2023 Odisha Taza News.