सृजनकुंज संगीत,कला एवं संस्कृति का एक स्कूल है,जो खोरधा रोड मंडल के कल्याणकारी गतिविधियों के तत्वावधान में पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा चलाया जाता है । इस अवसर पर खोरधा रोड मंडल के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया ।
सृजनकुंज के बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सृजनकुंज के शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन के सभी सदस्य और शाखा अधिकारी उपस्थित थे। सृजनकुंज की प्रभारी श्रीमती सूर्यस्नता बेहुरा ने कार्यक्रम का समन्वयन किया ।

© 2023 Odisha Taza News.