No Result
View All Result
खोरधा- जटनी १७ सितम्बर २०२४ :-> स्वच्छता के लिए स्वैच्छिकता और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए एक पहल । खोरधारोड मंडल १४ सितंबर से १ अक्टूबर २०२४ तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान मना रहा है। रेलवे स्टेशनों, रेलगाड़ियों, रेलवे आवासीय कॉलोनियों और उत्पादन इकाइयों आदि में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छता के लिए स्वैच्छिक और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए पहल की गई ।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमों के एक अंश के रूप में, खोरधारोड के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री पी.के. बेहरा ने सभी शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध करने और स्वच्छता पर आम जनता को प्रेरित करने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई। मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जन जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गई। ‘स्वच्छता ही सेवा’ के आयोजन के दौरान, खोरधारोड मंडल ने रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालय भवनों और रेलवे कॉलोनियों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
No Result
View All Result