No Result
View All Result
खोरधा-जटनी ४ सितम्बर २०२४ :-> पूर्व तट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (इकोरसा) खोरधा रोड द्वारा आयोजित तीसरा डी.आर.एम.कप अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन फुटबॉल ग्राउंड लोको कॉलोनी, खोरधा रोड में आज ४ सितंबर कू हुआ। यह टूर्नामेंट १३ सितंबर २०२४ तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में खोरधा रोड मंडल के १२ विभागों के रेल कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

श्री एच एस बाजवा मंडल रेल प्रबंधक खोरधा रोड ने आज का एह तीसरा डी.आर.एम कप अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री पी.के.बेहरा एवं अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे ।

श्री एच एस बाजवा ने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं और टीम वर्क और खेल भावना सीखने की सलाह दी । टूर्नामेंट का पहला मैच इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक लोकोशेड, अनुगुल के बीच खेला गया।सभी विभागों के बीच कुल १२ लीग मैच खेले जाएंगे । फाइनल मैच १३ सितंबर २०२४ को खेला जाएगा ।

तीसरा डी.आर.एम कप अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट श्री हिमाद्री भूषण बिस्वाल खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक खोरधा रोड के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है । टूर्नामेंट के मैचों का समन्वयन मोहम्मद जकीरुद्दीन खेल सचिव और खेल संघ के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है ।

No Result
View All Result