No Result
View All Result
खोर्दा-जटनी २३ जुलाई २०२४ :-> श्री प्रदीप कुमार बेहरा भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसईई) ने पूर्व तट रेलवे के खोरधारोड मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) के रूप में कार्यभार संभाला है । इससे पहले वे मुख्य विद्युत इंजीनियर (निर्माण)-II, पूर्व तट रेलवे, भुवनेश्वर के रूप में कार्यरत थे ।

श्री बेहरा भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसईई) के १९९८ बैच के हैं। उन्होंने एनआईटी, राउरकेला से बी-टेक किया है। उन्होंने पूर्व तट रेलवे में विभिन्न पदों पर काम किया है,जैसे कि मुख्य विद्युत इंजीनियर (निर्माण), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), खोरधारोड और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) खोरधारोड आदि। श्री बेहेरा के जोगदान पर अधिकारी एवं कर्मचारीयों में खुसी माहोल देखा गया है ।

No Result
View All Result