०६.०३.२०२४(ओडिसा ताजा नियुज) खोरधा – जटनी :-> पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकरो) खोरधा रोड द्वारा नए अधिकारी क्ललब ट्रैफिक कॉलोनी में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया गया ।

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना इसका उद्देश्य है। इस अवसर पर खोरधा रोड मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 26 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर बोलते हुए, इकरो की अध्यक्षा श्रीमती गुरसिमरन कौर ने कहा कि “महिलाएं समाज की वास्तविक निर्माता हैं तथा उनमें जीवन की कठिनाइयों पर विजय पाने की शक्ति है ।

उन्होंने खोरधा रोड की सभी महिला कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत व निष्ठा के लिए बधाई दी । इस अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के दौरान श्रीमती मधुलिका मंडल, उपाध्यक्ष, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकरो)श्रीमती प्रियंका नागवानी,

सचिव, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकरो) तथा पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।















