No Result
View All Result
अंतरविभागीय वॉलीबॉल और बास्केट बॉल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे
खोरधा-जटनी (ओडिशा ताजा नियुज) २७/१ :->खोरधारोड मंडल ने ट्रैफिक कॉलोनी में रेलवे कर्मचारियों और उनके बच्चों के बीच खेल को प्रोत्साहित करने के लिए एक नए बास्केट बॉल और लॉन टेनिस सेमी प्लेक्स का उद्घाटन किया है।

श्री एच एस बाजवा मंडल रेल प्रबंधक खोरधा रोड और श्रीमती गुरसिमरन कौर अध्यक्षा पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इक्रो),श्री शुभ्र ज्योति मंडल अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा)श्री हिमाद्रि भूषण बिस्वाल खेल अधिकारी और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक खोरधा रोड और सभी शाखा अधिकारी की उपस्थिति में बास्केट बॉल और लॉन टेनिस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व तट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन खोरधारोड द्वारा “विंटर गेम्स -२०२४” का भी उद्घाटन किया गया जिसमें रेलवे कर्मचारियों और विभिन्न आयु वर्ग के साथ उनके बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर और आउटडोर खेल जैसे बैडमिंटन,कैरम, शतरंज,लॉन टेनिस आदि का आयोजन किया जाएगा।

No Result
View All Result