No Result
View All Result
खोरधा-.जटनी(ओडिसा ताजा नियुज)२२/१ :-> पांच सौ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज २२ जनवरी सोमवार को अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को देश भर में दीपावली पर्व की तरह उत्साह और उमंग से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मनाया जा रहा है ।

इस अवसर पर जटनी शहर में भी विभिन्न मंदिरों,देवालयों में दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई,इस कड़ी में स्थानीय गोपीनाथ जी मंदिर में सोमवार को शुबह से रात्रि तक अनेक कार्यक्रम किए गए। गोपीनाथ मंदिर से शुबह ९ बजे लगभग ७ सौ श्रद्धालु महिला पुरुष, युवक युवतियों अपने हाथों में जय श्रीराम लिखे ध्वजों को लेकर जय श्रीराम के जय घोष के साथ नगर परिक्रमा में निकले और मंदिर पहुंचे।

इस अभूतपूर्व शोभायात्रा को देखने सड़क किनारे सैकड़ों भक्त खड़े हुवे थे,शोभायात्रा में बच्चों को श्रीराम झांकी के साथ प्रदर्षित किया गया था । इसके बाद श्रद्धालुओं ने अल्पाहार सेवन किया,इस अवसर पर सभी भक्तों ने सुंदर सजे श्रीराम दरबार की भव्य झांकी के सम्मुख पूजा अर्चना की’ ओर ज्योत जलाकर हवन में आहुति दी ।

इस अवसर पर ट्रैफिक कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर से एक विमान(डोली) में सवार होकर श्रीराम दरबार की चल प्रतिमाएं गोपीनाथ मंदिर पहुंची,जहां उनकी पूजा अर्चना की गई। सायँ समय जटनी मरावाड़ी समाज के सैकड़ों परिवारों ने मिलकर ११ हजार दीपों को प्रज्वलित किया और १०८ हनुमान चालिशा सहित स्थानित कलाकारों ने भजन गायक विश्वनाथ पटनायक(बाबु भाई) के नेतृत्व में उपस्थित राम भक्तों के सम्मुख भजन गाकर वातावरण को राम मय कर दिया।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रात्री समय भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।श्री गोपीनाथ मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम सभापती महेश अग्रवाल,सचिव प्रदीप अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता विश्वनाथ जोशी के नेतृत्व में आयोजित उपरौक्त कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रबिन्द्र कुमार सराफ एवं उनके सहयोगियों द्वारा यह धार्मिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपादित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मरावाड़ी समाज के अनेक परिवारों ने सहयोग प्रदान किया एवं समाज की सभी संस्थाओं ने योगदान दिया।
No Result
View All Result