१२/१ ( ओडिसा ताजा नियुज ) खोरधा-जटनी :-> माननीय रेल मंत्री द्वारा दिया गया आश्वासन पूरा हुआ । माणियाबंध के बुनकरों के लिए अपने द्वारा बुने गए उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच । कटक रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाुद स्टॉल में कटक जिले की बड़म्बा तहसील के माणियाबंध गांव के हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।अब कटक रेलवे स्टेशन पर यात्री स्टेशन परिसर में ही प्रसिद्ध माणियाबंध हैंडलूम उत्पादों को पा सकते हैं।
ओडिशा के बड़म्बा की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने स्थानीय बुनकरों को “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” पहल के तहत कटक स्टेशन पर माणियाबंध स्टॉल खोलने का आश्वासन दिया था । भारत सरकार द्वारा स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों/हथकरघा बुनकरों, आदिवासियों आदि का कल्याण और उनकी बेहतर आजीविका के उद्देश्य से एक स्टेशन-एक उत्पाद अवधारणा की घोषणा की गई थी। उनके उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशन एक विपणन चैनल के रूप में कार्य करेगा ।

इस पहल के एक भाग के रूप में,५००० से अधिक बुनकरों वाले माणियाबंध हैंडलूम क्लस्टर कंसोर्टियम, कटक को कटक रेलवे स्टेशन से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हेंं बेचने का अवसर मिला है । रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाकद स्टॉल, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभान्वित कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार द्वारा विश्वकर्मा समुदाय से संबंधित कारीगरों और शिल्पकारों के समर्थन और उत्थान के लिए एक पहल है । वर्तमान में खोरधा रोड मंडल के पास १२ रेलवे स्टेशनों यानी भुवनेश्वर, पुरी, खोरधा रोड, बालूगांव, छत्रपुर, ब्रह्मपुर, पलासा, कटक, जाजपुर केंदुझर रोड, भद्रक, अनगुल और ढेंकानाल रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले एक स्टेशन एक उत्पाडद स्टॉल हैं ।













