अवलोकन के एक अंश के रूप में, खोरधा रोड मंडल ने हरिपुरग्राम जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक संख्या केपी २ पर जनता के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । जन परामर्श, पर्चों का वितरण, बैनर और पोस्टर का प्रदर्शन और आम जनता की जागरूकता के लिए समपार फाटक पर सुरक्षा सावधानियों पर नारों का प्रदर्शन किया गया ।
खोरधा रोड नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को शिक्षित किया गया कि रेलवे समपार फाटक को पार करने में ट्रेन को केवल कुछ सेकंड लगते हैं, इसलिए जनता को धैर्य रखने की जरूरत है और फाटक के बंद होने पर रेलवे ट्रैक को पार नहीं करना चाहिए ।
जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्री रिंकेश रॉय, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड, ने आम जनता से आग्रह किया कि सभी का जीवन मूल्यवान है और समपार फाटकों से गुजरते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए । २०१८ तक खोरधा रोड मंडल पर सभी मानव रहित समपार फाटकों को, सड़क निचला पुल (आरयूबी), सड़क ऊपरी पुल (आरओबी), सीमित ऊंचाई सबवे (एलएचएस) और परिवर्तित सड़क(डायवर्जन रोड) का निर्माण करके, समाप्त कर दिया गया ।
२०१९ से खोरधा रोड मंडल पर कोई समपार फाटक सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं की गई है । श्री एम.एन.एस. रमेश, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/ खोरधा रोड, श्री बी.के. मलिक/ अपर मंडल संरक्षा अधिकारी, खोरधा रोड एवं श्री मृण्मय मोहंती, पूर्व तट रेलवे के मुख्य सांख्यिकीय निरीक्षक इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

© 2023 Odisha Taza News.