ओडिशा, कटक सदर :- विधायक तथा पूर्व खेल एवं युवा ब्यापार मंत्री श्री चंद्र सारथी बेहरा जी की प्रयास में पहेली बार ऐतिहासिक पांच दिवसीय “महानदी तटोस्चब” और व्यापार मेला इस महीने की 15 तारीख से आयोजित होकर समाप्त हो गया है। मल्लीपुर, किशोर नगर में महानदी तट पर पांच दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम में कई राज्य मंत्रियों और विशिष्ट व्यक्तियों ने जोगदान देकर अपने वक्तव्य दिया ,
जहां कई विशिष्ट व्यक्तियों को समाज सेवा में उनके महान योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विधायक श्री चंद्र सारथी बेहरा ने 42 मौजा थाना अंतर्गत श्रीराम ग्राम निवासी प्रकृति बंधु नवकिशोर पंडा को उनकी तीन दशक से भी अधिक समय तक पर्यावरण और पशु पक्षियों की सेवा एवं
“काठजोड़ी नदी” के तट पर उनकी द्वारा सृष्टि छोटे छोटे जंगल एवं लघु वन सृष्टि अभियान के लिए सम्मानित किया। आयोजक “कटक सदर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संसद” के इस महान प्रयास को सामाजिक न्याय कर्मी बसंत कुमार पंडा, समाजसेवी भगवती प्रसाद पति, क्षेत्र के निवासी एवं “समर्पित कटक परिवार” तरफ से स्वागत करते हुए बहत बहत प्रशंसा की।














