तप अभिनन्दन कार्यकर्म – केसिंगा ओडिशा

ओडिशा ताजा न्यूज ( १७ सेप्टेंबर सुक्रबार ) केसिंगा :- को परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाना 3 के सान्निध्य में श्री सुनील कुमार जैन 7 दिन एवं उनकी धर्मपत्नी अलका जैन की 8 दिन की तपस्या का तपोभिनंदन कार्यकर्म स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजीत किया गया ।

मुनी श्री परमानंद कुमार जी ने अपनी अभिव्यक्ति संक्षिप्त में प्रस्तुत की । स्थानीय सभा उपाध्यक्ष श्री राम कुमार जैन जी ने तपस्वीओ का अभिनन्दन किया । तपस्वीयों की सुपुत्री महक जैन एवं भुआजी श्रीमति पुस्पाजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुनी श्री जिनेश कुमार जी ने तपस्वी को आध्यात्मिक मंगल कामना प्रदान करते हुए तपस्या में और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।

केसिंगा सभा के उपाध्यक्ष श्री राम कुमार जैन एवं ओडिशा प्रांतीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के महामंत्री अनूप कुमार जैन जी ने स्थानीय सभा एवं ओडिशा सभा की ओर से साहित्य और गुरुदेव की तस्वीर भेट स्वरुप प्रदान करते हुए तपस्वीयों का अभिनन्दन किया ।

Exit mobile version