स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा – 2026

कोलकाता  (ओडिशा ताजा न्यूज़ ) सितंबर :- दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अपने चारों मंडलों में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है । अभियान के तहत गहन स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, जन-जागरूकता एवं पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष जोर दिया जा रहा है । स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों तथा अन्य रेलवे परिसरों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ।
खड़गपुर मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं । 19 सितंबर 2026 को स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) की पहचान, स्थल सौंदर्यीकरण, गहन सफाई, उचित कचरा निस्तारण के प्रति जागरूकता अभियान तथा स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किए गए । 20 सितंबर को भी CTUs की पहचान, सौंदर्यीकरण एवं गहन सफाई के साथ यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए ।

21 सितंबर को प्रमुख एवं गैर-प्रमुख स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया । सूखे एवं गीले कूड़ेदानों की सफाई तथा प्लास्टिक मुक्त प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी आयोजित किए गए । सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मशीनों, औजारों, उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) की कार्यशील स्थिति भी सुनिश्चित की गई ।

चक्रधरपुर मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे परिसरों में लक्षित स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं । 19 सितंबर 2026 को कचरा संवेदनशील स्थलों (GVPs) एवं स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) की पहचान कर उनकी सफाई की गई । इस अभियान में स्टेशन पहुंच मार्गों, रेलवे कॉलोनियों तथा रेलवे क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले ट्रैक किनारे के क्षेत्रों को शामिल किया गया । 21 सितंबर को टाटानगर में भी गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया 

रांची मंडल द्वारा भी स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 19 सितंबर 2026 को हटिया स्टेशन पर जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए। साथ ही सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मशीनों, औजारों, उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) की पर्याप्तता और कार्यशील स्थिति सुनिश्चित की गई। 20 सितंबर को स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) एवं कचरा संवेदनशील स्थलों (GVPs) को गहन सफाई के माध्यम से स्वच्छ एवं बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

आद्रा मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 19 सितंबर 2026 को पुरुलिया में एनजीओ रोटी बैंक के सहयोग से सेल्फी अभियान एवं स्टेशन सौंदर्यीकरण अभियान आयोजित किया गया ।  आद्रा स्टेशन एवं बीएनआर स्कूल, आद्रा में कचरा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सफाई की गई ।

मंडल के विभिन्न स्थानों पर कचरा एवं स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों की भी पहचान कर उनकी सफाई की गई। 20 सितंबर को अनारा स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया तथा सौंदर्यीकरण कार्य किया गया । सोनामुखी एवं जॉयचंडी पहाड़ रेलवे स्टेशनों पर CTUs एवं कचरा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सफाई की गई । 21 सितंबर को पुरुलिया, सोनामुखी एवं जॉयचंडी पहाड़ जंक्शन पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

इन निरंतर प्रयासों के माध्यम से दक्षिण पूर्व रेलवे स्वच्छता एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आम जनता की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, ताकि स्वच्छता एक साझा जिम्मेदारी और निरंतर अभ्यास बन सके । फोटो  कैप्शन : खड़गपुर मंडल के बालेश्वर में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह ।

Exit mobile version