स्थान : तेरापंथ भवन, कटक रोड, भुवनेश्वर
दिनांक : 20 जून 2026 (शनिवार)
समय : प्रात: 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक
भुवनेश्वर (ओडिशा ताजा न्यूज ) तेरापंथ भवन :- अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, भुवनेश्वर द्वारा दिनांक 20 जून 2026 (शनिवार) को तेरापंथ भवन, कटक रोड, भुवनेश्वर में एक दिवसीय “श्री उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रमुख योजना “सक्षम नारी – विकसित समाज” के अंतर्गत आयोजित यह श्री उत्सव महिलाओं में आत्मनिर्भरता,
आत्मविश्वास एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। तेरापंथ महिला मंडल, भुवनेश्वर की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला जी सेठिया , उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना जी भूरा, मंत्री श्रीमती संतोष जी सेठिया, संयोजिका श्रीमती सविता भूरा तथा *कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुमिता खटेर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में कोलकाता, भुवनेश्वर, कटक, बरगढ़ एवं अन्य शहरों से महिला उद्यमी अपने स्टॉल्स के साथ सहभागिता कर रही हैं ।
प्रदर्शनी में गारमेंट्स, हैंडबैग्स, लेडीज़ एक्सेसरीज़, राखियाँ, गिफ्ट आइटम्स एवं महिलाओं की दैनिक आवश्यकता से जुड़ी अनेक आकर्षक वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी । महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक विशेष पहल के रूप में एक (दिव्यांग महिला*) उद्यमी को हस्तनिर्मित साबुनों के स्टॉल हेतु निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिल सके ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री मोहजीत कुमार जी , मुनि श्री भव्य कुमार जी एवं मुनि श्री जयेश कुमार जी के मंगल पाठ के पश्चात किया जाएगा । तेरापंथ महिला मंडल, भुवनेश्वर सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों एवं नगरवासियों से इस आयोजन में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास को सफल बनाने का विनम्र अनुरोध करता है । स्थान : तेरापंथ भवन, कटक रोड, भुवनेश्वर दिनांक : 20 जून 2026 (शनिवार) समय: प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक l
