समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता

भुवनेश्वर (Odisha Tazanews) भुवनेश्वर :- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से समाज के उन परिवारों को नगद राशि के रूप में त्वरित लाभ के लिए ₹10000/ दस हजार रुपए प्रदान की जाती है जो आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं हैं । भुवनेश्वर शाखा के तत्वाधान में श्री मनोज बाजोरिया की अध्यक्षता में लाभांवित सदस्य के रूप में श्रीमति नेहा शर्मा का चयन किया गया और उनको ₹10000/ नकद राशि प्रदान की गई ।

इस अवसर पर श्री कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा, प्रदीप चौधरी,अशोक शर्मा,शिव कुमार शर्मा, चतुर्भुज सुंदरका, राजकुमार गोस्वामी उपस्थित रहे और शाखा सचिव किशन खण्डेलवाल, अशोक अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ ।

आने वाले समय में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से शिक्षा के लिए ₹40000/ तक की राशि देने का प्रावधान रखा है । हमारा प्रयास रहेगा जो भी व्यक्ति हमें इस बारे में अपने आधार कार्ड के साथ संपर्क करेगा उसकी अतिशीघ्र सहायता करने का प्रयास करेंगे ।

 

सम्मेलन की तरफ से मास्टर कैंटीन स्टेशन रोड पर गत 05.06.2026 से निरंतर अमरस, रोजमिल्क शेक, दही लस्सी और ठंडे पानी का रोजाना लगभग 1500 लोगों को वितरण किया जा रहा है । स्टेशन पर ओडिशा बाहर से आने वाले और इत्र समाज के लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं और मारवाड़ी सम्मेलन की भूरी भुरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

Exit mobile version