
भुवनेश्वर (ओडिशा ताजा न्यूज) कृपाजल इंजीनियरिंग कॉलेज :- भुवनेश्वर उपकंठ में स्थित कौशल्यागंगा में अवस्थित कृपाजल इंजीनियरिंग कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के उद्योग, कौशल विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री संपद चंद्र स्वाईं शामिल हुए ।
उन्होंने कृपाजल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधन एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने पिछले 30 वर्षों में ओडिशा में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्वयं को स्थापित किया है तथा NAAC A+ ग्रेड मान्यता प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है।
इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी । उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ राज्य के विभिन्न उद्योगों का दौरा कर वहां की समस्याओं का अध्ययन करने तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करने की सलाह दी।
