भुवनेश्वर, ओडिशा – 13 अक्टूबर, 2025 :- “वॉइस ऑफ स्पेशली एबल्ड पीपल (VOSAP)” ने भुवनेश्वर स्थित रमा देवी महिला विश्वविद्यालय में एक ऐतिहासिक जनसशक्तिकरण पहल का आयोजन किया, जिसमें 200 से अधिक हाई-टेक सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को वितरित किए गए ।
इन तकनीकों में AI आधारित स्मार्ट चश्मे, साइनएबल ऐप और विज़न वॉलेट्स शामिल हैं, जो लाभार्थियों को आत्मनिर्भरता, गतिशीलता और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं, जिससे वे शिक्षा, कार्य और आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से भाग ले सकें ।
