जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर ओडिशा में भी बना माता वैष्णो देवी का भव्य मंदिर : 29 से पांच दिन चलेगा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

जम्मू-कश्मीर माता वैष्णव के मुख्य पुजारी से मिले सुझाव के तहत जगन्नाथ मंदिर के सेवक कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा काशी विश्वनाथ नगरी से आए लखन मिश्रा का नेतृत्व में तीन पुजारी करेंगे मां की पूजा:

आम भक्तों को 2 फरवरी से मिलेगा मां का दर्शन मंदिर के आस-पास की सात पंचायत के लोगों ने मंदिर निर्माण में किया है सहयोग

भुवनेश्वर :- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से 102 किलोमीटर दूर नयागढ़ जिले के दुरदराज पहाड़ी पर जम्मू कश्मीर में मौजूद माता वैष्णो देवी मंदिर के तर्ज पर एक भव्य मां का मंदिर बनाया गया है। पुरी जगन्नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा 29 जनवरी से 5 दिन तक प्राण प्रतिष्ठा विधि संपन्न की जाएगी।मां वैष्णो देवी धाम की तरह यहां भी गुफा में प्रवेश कर भक्तों को मां के दर्शन मिलेंगे।यह गुफा 180 फुट लंबी है।50 एकड़ पहाड़ी क्षेत्र में बने इस मां के भव्य मंदिर को निर्माण करने में 4 वर्ष का समय लगा है।

श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट वैष्णो धाम ओडिशा की तरफ से बनाए गए मां के इस मंदिर के पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।माता वैष्णव के भक्त अजाति राउत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी ममता राउत को चार वर्ष पहले अचानक एक दिन मां का आदेश हुआ कि यहां मेरा एक मंदिर बनाओ। इसके बाद हमने मां के धाम के लिए जमीन खोजने लगा। माता की कृपा से जमीन मिल गई। जमीन मिलने के बाद इसे श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट वैष्णो धाम ओडिशा के नाम से रजिस्टर्ड करायी जिसके मुख्य ट्रस्टी काजल एवं सचिन राउत हैं।

राउत ने कहा कि माता वैष्णो देवी के आदेश के बारे में लोगों को पता चला तो लोग खुद ब खुद मेरे साथ जुड़ते गए और लोगों के सहयोग से तीन वर्ष बाद आज मां का यह भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मां के इस धाम में जम्मू-कश्मीर वैष्णो धाम की ही तरह गणेश मंदिर, भैरव मंदिर, हनुमान जी का मंदिर एवं आरती मंडप बनाया गया है।उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने जाने का केवल एक ही रास्ता है।

नयागढ़ से सरणकुल रोड पर 6 किमी. जाने के बाद सोलपटा चौक एवं फिर यहां से 6 किमी. की दूरी पर स्थिति है जामूकण पहाड़।60 फुट ऊंचे इस पहाड़ को काटकर मां वैष्णो देवी धाम नयगढ़ बनाया गया है।मां का दर्शन करने के लिए पहाड़ में 180 फुट लम्बी एवं 7 फुट ऊंची सुरंग बनायी है, जिसके जरिए भक्त प्रवेश कर मां के दर्शन कर पाएंगे।29 जनवरी से पांच दिन तक मां की प्राण प्रतिष्ठा विधि चलेगी और 2 फरवरी अपराह्न 3 बजे से मां भक्तों को दर्शन देंगी।

स्थानीय लोगों में उत्साह नयागढ़ जिले के सरणकुल में मां का भव्य धाम बनने से यहां के लोग इसे मां का आशीर्वाद मान रहे हैं। लोगों को कहना है कि मां के आशीर्वाद एवं कृपा से ही आज यहां मां का धाम बन रहा है।हर दिन यहां 30 से 40 से हजार भक्त आकर मां के दर्शन कर सकेंगे।मां के इस धाम से नयागढ़ जिला अब दुनिया में प्रसिद्धि लाभ करेगा।पूरा इलाके में आज उत्सव का माहौल है।इलाके का हर व्यक्ति मां के इस पवित्र एवं दिव्य धाम के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।लोगों का मानना है कि इससे इलाके में रोजगार के भी अवसर खुलेंगे। मां के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि आएगी।

Exit mobile version