୦୫ ଡିସେମ୍ବର ୨୦୨୪ (ଓଡ଼ିଶା ତାଜା ନ୍ୟୁଜ୍ ) भुबनेश्वर :-> कोणार्क कैंसर फाउंडेशन, भुवनेश्वर शाखा का 5वां वार्षिक उत्सव कीथ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। डॉ. राकेश श्रीखंडे (प्रोफेसर एवं हेड, हेड, कैंसर सर्जरी, जीआई एवं एचपीबी सर्विसेज टाटा मेमोरियल सेंटर, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इसी तरह, बागची श्री शंकरा कैंसर सेंटर और रिसर्च इंस्टीट्यूट के कैंसर इलाज विशेषज्ञ प्रोफेसर विधु के. मोहंती ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कैंसर का निदान कैसे किया जा सकता है, इस पर अपना भाषण दिया ।
