खोरधा-जटनी ९ अक्टूबर २०२४ :-> ईस्ट कोस्ट रेलवे के रेल सुरक्षा बल ‘ आर.पी.एफ’ खुर्दा रोड मंडल ने ३० वें आरपीएफ अंतर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, जिसका शुभारम्भ दिनाक ०६.१०.२०२४ को हुआ और ०९.१०.२०२४ को समाप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे से ७ आरपीएफ टीम और रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीम ने टूर्नामेंट में भाग लिया ।

