खोरधा-जटनी १ अक्टूबर २०२४ :-> खोरधा रोड मंडल १ अक्टूबर से १५ अक्टूबर २०२४ तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मना रहा है, ताकि देश को साफ-सुथरा रखकर भारत की सेवा करने के लिए आम जनता में जागरूकता पैदा की जा सके और महात्मा गांधी जी के स्वच्छ और विकसित भारत के सपने को पूरा किया जा सके । स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई ।

