खोरधा- जटनी १९ सितम्बर २०२४ :-> भारतीय रेल १४ सितंबर से १ अक्टूबर २०२४ तक स्वच्छता ही जागरूकता कार्यक्रम मना रहा है, जिसका विषय है ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ । खोरधा रोड मंडल ने भी रेलवे स्टेशन परिसर,ट्रेनों, कार्यालयों, कारखानों, अनुरक्षण डिपो, रेलवे अस्पतालों और रेलवे आवासीय क्षेत्रों आदि में सफाई पर विशेष ध्यान देकर इस स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में अपना हाथ बटाया है ।

