वास्तविक यात्रियोंकु आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए खोरधा रोड मंडल द्वारा नियमित टिकट जांच अभियानI

खोरधा – जटनी २१ :-> अगस्त खोरधारोड मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकट यात्रा को रोकने के लिए खोरधारोड मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित टिकट जांच अभियान चलाने की पहल शुरु की है। खोरधारोड मंडलके मंडल रेल प्रबंधक श्री एच.एस.बाजवा वास्तविक यात्रियों के लिए आराम दायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

खोरधारोड मंडल के पटिया पैसेंजर हॉल्ट और बारंग रेलवे स्टेशन पर चलाए गए आकस्मिक टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट यात्रियों के २५२ मामले पकड़े गए और इन यात्रियों से जुर्माने के साथ किराये के रूप में ६७,४३५ रुपये (सड़सठ हजार चार सौ पैंतीस रुपये) वसूले गए। श्री एच.एस.बाजवा, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधारोड, श्री अनिल कुमार एस., वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,

खोरधारोड के साथ बारंग रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट जांच अभियान के दौरान व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। उन्होंने टिकट जांच स्टाफ को,अधिकृत यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न पहुँचाते हुए, टिकट जाँच में सख्ती बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए उचित टिकट/प्राधिकार के साथ ट्रेनों में यात्रा करें।

Exit mobile version