वाणीविहार पैसेंजर हॉल्ट पर”औचक टिकट जांच अभियान”

खोरधा – जटनी १३ अगस्ट २०२४  :-> खोरधारोड मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकट यात्रा को रोकने के लिए वाणीविहार पैसेंजर हॉल्ट पर औचक (सरप्राइज) टिकट जांच अभियान चलाया। वाणिज्य अधिकारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की एक टीम ने वाणीविहार पैसेंजर हॉल्ट और पैसेंजर हॉल्ट से गुजरने वाली ट्रेनों में भी सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान चलाया।

उक्त टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले २१८ मामले पकड़े गए तथा इन यात्रियों से जुर्माने सहित किराया के रूप में ५१,५५०/- ( इक्यावन हजार पांच सौ पचास रुपये मात्र) की राशि वसूल की गई। वाणीविहार में इस औचक टिकट जांच अभियान के कारण वाणीविहार तथा आस-पास के स्टेशनों पर टिकट खिड़की पर टिकटों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

अभियान के दौरान कुछ अनधिकृत विक्रेताओं को भी दंडित किया गया, जो बिना उचित लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेच रहे थे। अभियान के दौरान एक नाबालिग लड़के को वाणीविहार पैसेंजर हॉल्ट पर बचाया गया, जो अपने माता-पिता को सूचित किए बिना ट्रेन में यात्रा कर रहा था और उसे आवश्यक सहायता के लिए रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।

खोरधारोड़ मंडल,आने वाले दिनों में मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर इस प्रकार के टिकट जांच अभियान चलाने की योजना बना रहा है, ताकि वास्तविक यात्रियों के लिए आराम दायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके और रेलवे राजस्व में होने वाली चोरी को रोका जा सके।

श्री अनिल कुमार एस., वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, खोरधा रोड, का यात्रियों से विनम्र अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उचित टिकट/प्राधिकार के साथ ट्रेनों में यात्रा करें।

Exit mobile version