प्रधान मंत्री ८५०००करोड़ से अधिक : रेलवे परियोजना ओं का शिलान्यास एवं राष्ट्रकु करेंगे समर्पित

 १०.०३.२०२४(ओडिसा ताजा नियूज) खोरधा – जटनी :-> खोरधा रोड रेलवे स्टेशन मे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन,पुरी और विशाखापटन म के बीच वंदे भारत ट्रेन को विशाखापटनम से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके साथ खोरधा रोड मंडल में एक स्टेशन एक उत्पाद के १४ स्टॉलों का लोकार्पण किया जाएगा इसी तरह भद्रक-निर्गुंडी रेलवे लाइन की तीसरी लाइन का लोकार्पण।

भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी १२ मार्च २०२४ को ८५००० करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्‍हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। परियोजनाओं में इंटरलॉकिंग प्रणाली का लोकार्पण, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल,समर्पित गुड्स कॉरिडोर,गति शक्ति,रेल कोच रेस्तरां आदि और वंदे भारत ट्रेनों तथा अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना शामिल हैं।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन,खोरधा रोड के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया को जानकारी देते हुए,मंडल रेल प्रबंधक,श्री एच एस बाजवा खोरधा रोड ने विस्तार से खोरधा रोड मंडल की रेल परियोजनाओं के बारे में बताया, जिनका २६ फरवरी को माननीय प्रधान मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण/उद्घाटन किया जाएगा।

वे हैं खोरधा रोड रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) का उद्घाटन, यह रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की सेहत और कल्याण को बढ़ाने के लिए कम कीमतों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराएगा। पीएमबीजेके काउंटर एक दिव्यांगजन अनुकूल काउंटर है दक्षिणी ओडिशा के लोगों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए पुरी और विशाखापटनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को विशाखापटनम से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

पुरी-विशाखाप टनम वंदे भारत ट्रेन पुरी और विशाखापट नम के बीच खोरधा रोड, ब्रह्मपुर, पलासा, श्रीकाकुलम रोड और विजयनगरम में रुकेगी। यह अपने रूप और डिज़ाइन सहित नवीन तम और आधुनिक सुविधाओं वाला उन्नत संस्करण है

खोरधा रोड मंडल के ग्यारह रेलवे स्टेशनों पर १४ एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे ये स्टेशन हैं पुरी, भुवनेश्वर, कटक,भद्रक, खोरधा रोड, बालूगांव, छत्रपुर, ब्रह्मपुर, पलासा, अनगुल और ढेंकानाल। रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और कमजोर वर्गों को बेहतर जीविका प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए हैं।

९२.१९ किलोमीटर लंबी भद्रक-निर्गुंडी तीसरी लाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन पर बाधा मुक्त ट्रेन संचालन प्रदान करेगा। कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया ब्रीफ के दौरान श्री कल्याण पटनायक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) और श्री अमितेश आनंद वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उपस्थित थे।

Exit mobile version