खोरधारोड मंडल द्वारा “विकसित भारत-विकसित रेलवे-२०२४” विषय पर स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।

२२ फेबरूआरी (ओडिसा ताजा नियुज) खोरधा – जटनी :- खोरधा रोड मंडल ने,पूरे देश में भारतीय रेलवे द्वारा किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे में जागरूकता और रुचि पैदा करने के लिए, खोरधारोड मंडल के विभिन्न स्कूलों में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।प्रतियोगिता का विषय था “विकसित भारत- विकसित रेलवे-२०४७” भद्रक, केंदुआपदा, जाजपुर, काईपदर रोड, मंचेश्वर, भुषंडपुर, साक्षीगोपाल, पुरी, जगन्नाथपुर आदि के कुल २१ स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।इन प्रतियोगिताओं में कक्षा ६ से ९ वीं के कुल १,११४ बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में १७२ बच्चे प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे और उन्हें २६.०२.२०२४ को विभिन्न स्थानों पर आयोजित एक समारोह के दौरान पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेतेहुए बच्चों में उत्साह और उमंग देखी गई। एह कार्यक्रम कु खोरधारोड मंडल के सीनियर कार्मिक अधिकारी आर एन ए परिडा ने संजोजना और परिचालना करने की सूचना मिली है।

Exit mobile version