ओडिशा के लिए अंतरिम बजट-२०२४-२५ पर माननीय रेल मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस

१ फेबरुआरी (ओडिसा ताजा नियूज) खोरधा- जटनी :- माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा राज्य के लिए अंतरिम रेलवे अंतरिम बजट-२०२४ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को जानकारी देते हुए श्री अश्विनी वैष्णव जी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में राज्य में रेलवे क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखा जा सकता है। अंतरिम बजट-२०२४ राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा परियोजनाओं के परिव्यय के लिए १०,५३६ करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है, जो दस साल पहले आवंटित औसत फंड से १,१५७% अधिक है। भारतीय रेलवे ने आधुनिक तकनीक और आधुनिक सुविधा के साथ वंदे भारत, अमृत भारत आदि जैसी कई आधुनिक ट्रेनें शामिल की हैं, जिन्हें युवाओं से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया और सराहना मिली है।आने वाले दिनों में वंदे मेट्रो और वंदे स्लीपर जैसी ट्रेनें चलाने की योजना है। रेलवे सुरक्षा पर विशेष फोकस दिया गया है वर्तमान में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे ओडिशा में ५८ रेलवे स्टेशनों के विकास पर काम चल रहा है। स्थानीय हस्तशिल्प, हथकरघा और अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए ओडिशा के रेलवे स्टेशनों पर ४२,एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल चल रहे हैं। इसके अलावा ओडिशा में १००% रेलवे विद्युतीकरण पहले ही पूरा हो चुका है भुवनेश्वर, पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों पर एकीकृत स्टेशन विकास कार्य पूरी गति से चल रहा है। खोरधा-बलां गीर, तालचेर बिमलागढ़ आदि विभिन्न परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।श्री एच एस बाजवा मंडल रेल प्रबंधक खोरधा रोड, श्री कल्याण पटनायक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री आर.पी.यादव, वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री के संदीप, वरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं श्री अमितेश आनंद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक खोरधारोड प्रमुख इस कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित थे। 

Exit mobile version