दसपल्ला रेल्वे स्टेशन में यूटीएस-पिआरएस टिकेट काउंटर खुला

खोरधा-जटनी(ओडिसा ताजा नियूज)१६/१ :-> दसपल्ला रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस)-सह-यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) टिकट काउंटर खोला गया। माननीय रेल मंत्री द्वारा दिया गया वादा १० दिनों के अंदर पूरा किया गया। यात्री इस काउंटर पर किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक, सभी ट्रेनों के लिए आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

माननीय रेल मंत्री के वायदे को ध्यान में रखते हुए, दसपल्ला रेलवे स्टेशन पर यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सहित अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) के लिए एक टिकट काउंटर खोला गया है।अब यात्री इस काउंटर से किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक, सभी ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के साथ-साथ अनारक्षित टिकट भी बुक कर सकते हैं।

६ जनवरी २०२४ को दसपल्ला रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के दौरान,जनता से प्राप्त मांग के अनुसार, माननीय रेल मंत्री,श्री अश्विनी वैष्णव ने यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) टिकट काउंटर खोलने का आश्वासन दिया था और उनके वायदे के १० दिनों के अन्दर दसपल्ला रेलवे स्टेशन पर एक यूटीएस सह पीआरएस काउंटर खोला गया।

अब दसपल्ला रेलवे स्टेशन में यूटीएस सह पीआरएस टिकट काउंटर है जहां यात्री अनारक्षित एवं आरक्षित दोनों टिकट खरीद सकते हैं। आरक्षित टिकट सुविधा रविवार के अलावा अन्यज सभी कार्य दिवसों में सुबह ८ बजे से दोपहर १५ (तीन)बजे तक उपलब्ध रहेगी। जबकि, अनारक्षित टिकट की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी ।

Exit mobile version