खोरधारोड रोड मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा

खोरधा – जटनी (ओडीशा ताजा नियूज) २२/०९ :- खोरधारोड रोड मंडल १६सितंबर से २ अक्टूबर २०२३ तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मना रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशनों, स्‍टेशन परिसरों, ट्रेनों, कार्यालयों, कैंटीन, खाद्य स्टालों और रेलवे आवासीय कॉलोनियों आदि में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई। श्री एच.एस.बाजवा,मंडल रेल प्रबंधक खोरधा रोड ने सभी शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध होने और आम जनता को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई।मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

हाउस कीपिंग असिस्टेंट और यात्री सेवाओं से जुड़े अन्य विभागीय कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए “स्वच्छ संवाद” के तहत विशेष कार्यशालाएं,वेबिनार, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक के एकल उपयोग से बचने के बारे में जागरूक कराया जाता है।

“स्वच्छ रेलगाड़ी” के तहत ट्रेनों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और यात्रियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया।शौचालयों की साफ-सफाई सहित ट्रेन की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों का निरीक्षण किया गया।ऑनबोर्ड हाउस कीपिंग स्टाफ (ओबीएचएस) स्टाफ की वर्दी और सभी सुरक्षात्मक गियर के साथ उपलब्धता की भी जाँच की गई ।

ट्रेनों में ऑनबोर्ड हाउस कीपिंग सेवा के संबंध में यात्रियों से फीडबैक लिया गया । स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान, खोरधा रोड मंडल ने रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालय भवनों और रेलवे कॉलोनियों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई है ।

Exit mobile version