मंडल रेलवे अस्पताल खोरधा रोड में रेलवे डॉक्टरों की टीम द्वारा “लेप्रोस्कोपिक इंगुइनाल हर्निया सर्जरी” सफलतापूर्वक की गई

१८/९ खोरदा (ओडिसा ताजा नियुज ) जटनी :->  मंडल रेलवे अस्पताल, खोरधा रोड के रेलवे डॉक्टरों की टीम ने “लेप्रोस्कोपिक इंगुइनल हर्निया सर्जरी” सफलता पूर्वक संपन्‍न की।यह पहली बार है जब मंडल रेलवे अस्पताल में रेलवे डॉक्टरों द्वारा ऐसी “लैप्रोस्कोपिक सर्जरी” की गई।

दाहिनी इंगुइनाल हर्निया से पीड़ित एक ३३ वर्षीय पुरुष कर्मचारी की लेप्रोस्कोपिक इंगुइनल हर्निया सर्जरी (टीएपीपी = ट्रांसएब्डॉमिनल प्रीपेरिटोनियल अप्रोच) कराई गई। दोष को दूर करने के लिए एक ३डी एनाटोमिकल पूर्व-निर्मित जाल लगाया गया था। सर्जरी के बाद मरीज अच्छा महसूस कर रहा है।

यह जटिल सर्जरी डॉ. मनोरंजन सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) द्वारा डॉ. शांतनु सिंह, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी/चक्रधरपुर, एचवीएस एनेस्थेसिस्ट, डॉ. एसएम अली की मदद से डॉ.ए मुखर्जी, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक/पूर्व तट रेलवे और डॉ. डी शरथ बाबू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), खोरधा रोड के मार्गदर्शन में की गई थी।

Exit mobile version