खोरधा रोड मंडल ने “हिन्दी दिवस” मनाया और “हिन्दी पखवाड़ा” का शुभारम्भ किया

१४/९,2023  (ओडिसा ताजा नियूज) खोरधा – जटनी :-> समग्र देश में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने, इसके महत्व और प्रयोग के उद्देश्‍य से प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाना बहुत ही महत्‍वपूर्ण है । कर्मचारियों के बीच हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, खोरधा रोड मंडल ने “हिंदी दिवस” मनाया और १४.०९.२०२३ से २८.०९.२०२३ तक “हिंदी पखवाड़ा” की शुरुआत की ।

श्री एच.एस.बाजवा, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड ने हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी वह भाषा है जो पूरे देश को जोड़ती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी कि वे यथासंभव सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें।

श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ने सभी शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी दिवस के अवसर पर माननीय रेल मंत्री द्वारा दिये गये संदेश से अवगत कराया।

हिंदी पखवाड़ा के पक्ष भर चलने के दौरान, खोरधारोड मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों और मंडल मुख्‍यालय में कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पण-प्रारूपण, प्रश्नोत्तरी, हिंदी पहेली, रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं तथा हिंदी कार्यशालाएं व जयंतियों का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम का समन्वयन खोरधा रोड मंडल की राजभाषा अधिकारी श्रीमती उषा रानी ने किया।

Exit mobile version