खोरधारोड मंडल मे’ नए फुटबॉल मैदान की स्थापना

१४ जुलाई २०२३ (ओडिशा ताजा नियुज ) खोरधा :- जटनी द्वितीय डीआरएम कप अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट” का उद्घाटन । रेल कर्मचारियों के बीच खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए खोरधारोड मंडल ने रेल सुरक्षा बल बैरक,लोको कॉलोनी, जटनी के पास ८००० वर्गमीटर क्षेत्र में एक नए फुटबॉल मैदान की स्थापना की हे। नए फुटबॉल मैदान का उद्घाटन श्री रिंकेश रॉय, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड एवं श्रीमती शुभलक्ष्मी जेना,

अध्यक्षा, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकरो) द्वारा किया गया । ईस अवसर पर श्री कल्याण पटनायक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), श्री हिमाद्री भूषण बिस्वाल, खेलकूद अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, खोरधा रोड तथा सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व तट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ईसीओआरएसए), खोरधा रोड द्वारा आयोजित “द्वितीय डीआरएम कप अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट” का उद्घाटन लोको कॉलोनी के इस नए फुटबॉल मैदान में, श्री रिंकेश रॉय, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड द्वारा किया गया । यह टूर्नामेंट २१ जुलाई २०२३ तक जारी रहेगा । टूर्नामेंट में खोरधा रोड मंडल के ११ विभागों के रेलवे कर्मचारी भाग ले रहे हैं ।

श्री रिंकेश रॉय ने भाग लेने वाली टीमों को शुभ कामनाएं दीं और कहा कि, अब पूर्व तट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन, खोरधा रोड, दोनों खेल मैदानों यानी रेलवे स्टेडियम, ट्रैफिक कॉलोनी और फुटबॉल ग्राउंड, लोको कॉलोनी में अधिक खेल गति विधियों का आयोजन कर सकेगा । उक्त अवसर पर, श्री रिंकेश रॉय ने खोरधा रोड मंडल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नये फुटबॉल मैदान में वृक्ष रोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।

 

दूसरे डीआरएम कप अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला टूर्नामेंट विद्युत और सुरक्षा विभागों के बीच आयोजित किया गया था । विद्युत विभाग ने २-१ गोल से मैच जीत लिया था ।  सभी विभागों के बीच कुल ११ लीग मैच होंगे । फाइनल मैच २१ जुलाई २०२३को होगा। सभी टूर्नामेंटों का समन्वयन खेल सचिव मोहम्मद जकीरुद्दीन और खेल संघ, खोरधा रोड के सदस्यों द्वारा किया जाएगा ।

Exit mobile version