खोरधा रोड रेल मंडल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

२१/६ खोरधा -जटनी  :- प्रत्‍येक वर्ष २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह अवसर व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को एक साथ आने और योग द्वारा प्रदान किए जाने वाले अपार लाभों का जश्न मनाने के अवसर के रूप में कार्य करता है । “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -२०२३” का विषय “वसुर्धव कुटुम्बकम के लिए योग” है । खोरधा रोड मंडल द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” रेलवे स्टेडियम में मनाया गया।

श्री रिंकेश रॉय, मंडल रेल प्रबंधक, खोरधा रोड, ने पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन, खोरधा रोड की अध्यक्षा श्रीमती शुभ लक्ष्मी जेना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जटनी के योग गुरु श्री कैलाश चंद्र खंडेलवाल और श्री आदि नारायण खंडुआल विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने कुछ योग आसनों और प्राणायामों के साथ सभा को अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में बताया ।

इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में श्री शुभ्र ज्योति मंडल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), सभी शाखा अधिकारियों, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन के सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लिया ।  मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों अर्थात पलासा, ब्रह्मपुर, कटक, तालचेर, केदुझरगढ़, पारादीप, पुरी और भद्रक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्री आर.एन.ए. परिड़ा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, खोरधा रोड द्वारा किया गया ।

Exit mobile version